Janjgir Big News : जिले के 16 मजदूरों को उत्तर प्रदेश से मुक्त कराया गया, कलेक्टर के निर्देश पर श्रम विभाग ने की कार्यवाही, सभी मजदूर लौट रहे गृहग्राम

जांजगीर-चांपा. जिले के मजदूरों को बंधक बनाए जाने और प्रताड़ित किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने इस मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश श्रम पदाधिकारी को दिए थे। जिस पर श्रम विभाग द्वारा उत्तरप्रदेश में फंसे 16 मजदूरों को अवमुक्त करा लिया गया है। सभी मजदूर अपने गृह ग्राम के लिए रवाना हो गए हैं।

 



मजदूरों की शिकायत मिलने पर कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में श्रम पदाधिकारी द्वारा जिला – महराजगंज (उ०प्र०) के सहायक श्रमायुक्त से सम्पर्क कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया गया। साथ ही जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महराजगंज (उ०प्र०) को संयुक्त कलेक्टर द्वारा शिकायत में उल्लेखित ग्राम – परसदा, थाना- हसौद तहसील – जैजैपुर, जिला- जांजगीर-चांपा (छ०ग०) के महिला, पुरूष एवं बच्चे सहित कुल 16 को मजदूरों को जमादार डबलू लहरे – निवासी ग्राम – पिरदा, थाना- मालखरौदा जिला- जांजगीर-चांपा (छ0ग0) ईट बनवाने के लिए ग्राम नदुआ बाजार ( झंझनपुर ), थाना – सिन्दुरीया, जिला- महराजगंज ( उ०प्र०) लिए ले जाया गया है। जहां ठेकेदार प्रदीप निवासी ग्राम – कश्मरिया (पहलीवारा), थाना – सिन्दुरीया, जिला- महराजगंज (उ०प्र०) के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है उनके खाने पीने हेतु राशन उपलब्ध नही कराया जा रहा है और उन्हें अपने गृह ग्राम वापस नहीं आने दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School MushuRoom Mahotsav : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय 'मशरूम महोत्सव' आयोजित, छग के 7 जिलों से आए मशरूम उत्पादक किसान, उड़ीसा से भी पहुंचे किसान, विधायक ब्यास कश्यप रहे मुख्य अतिथि, मशरूम मित्र सम्मान से सम्मानित किए गए 10 मशरूम उत्पादक किसान...

तत्संबंध में जिला दण्डाधिकारी, जिला- महराजगंज (उ०प्र०) से निवेदन किया गया कि वैधानिक कार्यवाही करते हुए श्रमिकों को अवमुक्त कराकर उन्हे सकुशल गृह ग्राम भिजवाने हेतु कष्ट करें। जिस पर जिला – महराजगंज (उ०प्र०) के सक्षम अधिकारी द्वारा शिकायत पर कार्यवाही कर बताया गया कि उक्त सभी श्रमिकों के लिए खाना का व्यवस्था किया जाकर 02 जून 2022 को शाम 3 बजे गोरखपुर रेल्वे स्टेशन से अपने गृह ग्राम के लिये प्रस्थान कर चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार : पंकज शुक्ला, बीजेपी ऑफिस के सामने युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन...
error: Content is protected !!