Janjgir Big News : मुलमुला क्षेत्र में प्लांट में काम करने वाले मजदूर ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, 15 दिन पहले बेटे ने बिलासपुर में लगाई थी फांसी, तफ़्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के अमोरा गांव में 47 वर्षीय शख्स ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 15 दिन पहले बेटे ने बिलासपुर में फांसी लगाकर जान दे दी थी. मामले में मुलमुला पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, अमोरा गांव का भीम केंवट, केएसके महानदी पॉवर प्लांट में मजदूरी करता था. वह शराब पीने का आदी था, जिसकी वजह से उसकी पत्नी उससे अलग बिलासपुर के मंगला में एक बेटे और बेटी के साथ रहती थी. उसका एक बेटा अपने मामा के घर रहता था. काफी साल से भीम केंवट शराब पीने का आदी था, जिसकी वजह से परिवार बिखर गया था और भीम केंवट, अमोरा गांव में अकेले रहता था. प्लांट से मिलने वाली मजदूरी की राशि को वह शराबखोरी में उड़ा देता था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

इस बीच भीम केंवट ने अपने घर में फांसी लगा ली. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस की जांच में पता चला कि भीम केंवट के बिलासपुर में रहने वाले बेटे ने भी 15 दिन पहले ही फांसी लगाकर की आत्महत्या की थी. इस तरह 2 घटना के बाद परिवार सदमे में है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!