Janjgir Big News : 80 फीट गहरे बोर में 10 साल के मासूम के गिरने का मामला, कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे, रेस्क्यू के लिए 6 JCB लगी, SDRF और NDRF की टीम भी रवाना, कलेक्टर ने कहा – पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में 80 फीट गहरे बोर में 10 साल के मासूम राहुल साहू के गिरने के बाद उसे सुरक्षित निकालने प्रशासन के द्वारा तेजी से रेस्क्यू किया जा रहा है. मौके पर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल पहुंच गए हैं. साथ ही, बिलासपुर से SDRF और भिलाई से NDRF की टीम को बुलाया गया है. फिलहाल, मौके पर 6 जेसीबी और 8-10 ट्रैक्टर से मिट्टी खोदाई कार्य किया जा रहा है और बच्चे को गैस सिलेंडर से आक्सीजन पहुंचाया जा रहा है, वहीं विशेष कैमरे से बच्चे की निगरानी की जा रही है.

 



कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि डॉक्टर और पीएचई के साथ ही प्रशासन की टीम मौके पर है और हर स्तर पर मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है और बच्चे को बचाने हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!