मोनिका बेदी की लेटेस्ट फोटो देख कर फैंस के उड़े होश, एक समय डॉन भी हो गया था दीवाना.. पढ़िए

नई दिल्ली: मोनिका बेदी (Monica Bedi) 1990 के दशक में कुछ फिल्मों में नजर आई थीं. उन्होंने ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ और ‘जोड़ी नम्बर वन’ जैसी फिल्में कीं. हालांकि फिल्मों में तो वह ज्यादा नहीं चल पाईं, लेकिन डॉन से रिश्ते के कारण वह दुनिया भर में मशहूर हो गईं. बॉलीवुड में मोनिका स्ट्रगल कर ही रही थीं कि तभी उन पर डॉन अबू सलेम की नजर पड़ी. सलेम ने उन्हें फिल्में दिलवाने के लिए डायरेक्टर्स- प्रोड्यूसर्स को धमकाया. इस बात का खुलासा एस हुसैन जैदी ने अपनी किताब माय नेम इज अबू सलेम में किया है. हालांकि इसके बाद भी वह फिल्मों में  कुछ खास नहीं कर पाईं.

 



 

 

मोनिका बेदी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उन्होंने योग और एक्ससाइज करते हुए जिम की फोटो शेयर की है. लेटेस्ट फोटो में वह बेहद ग्लैमरस और फिट दिख रही हैं. उनके इस लुक को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं. इंस्टा पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

बता दें कि मोनिका बेदी और अबू सलेम के 90 के दशक में काफी चर्चे रहे. मोनिका भी अबू के प्यार में पड़ गई थीं औऱ उसके साथ पुर्तगाल में रह रही थीं. बाद में उन्हें 2002 में प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया. मोनिका को भोपाल जेल में भी रहना पड़ा. जेल से निकलने के बाद उसने अबू से अपने रिश्ते तोड़ लिए और एक इंटरव्यू में उससे मुलाक़ात को एक हादसा करार दिया.

 

 

पंजाब के जिला होशियारपुर के  चब्बवाल गांव में जन्मी मोनिका के माता पिता का नाम प्रेम कुमार बेदी और शकुंतला बेदी है. उनके माता-पिता 1 9 7 9 में नॉर्वे चले गए. मोनिका की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय में हुई है. मोनिका बेदी की पहली फिल्म ताजमहल (1 99 5) में थी, जिसे डी. रामाणिडू ने बनाया थ. 1 99 5 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया.मोनिका को पहला बड़ा ब्रेक जानम समझा करो अबू के कारण ही मिली थी. राजकुमार संतोषी कि फिल्म में अबू के दबाव बनाने के कारण मोनिका को छोटा सा रोल दिया गया था. इस फिल्म में सलमान खान और उर्मिला मतोड़कर भी थे.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

जेल से निकलने के बाद मोनिका बेदी बिग बॉस सीजन 2 और झलक दिखला जा 3 में नजर आई थीं. मोनिका बेदी पंजाबी फिल्म सरफायर (2012) में नजर आई थी, जिसका निर्देशन हरजीत सिंह रिकी ने किया था। वहीं 2013 में वह स्टार प्लस के शो सरस्वतीचंद्र में दिखी थीं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!