Janjgir Big News : रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद पटवारी के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने आरोपी पटवारी को हिरासत में लिया

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने रिश्वत लेने वाले पटवारी देवेंद्र साहू के खिलाफ उगाही का केस दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया है. एक दिन पहले किसान से रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल हुआ था.

 



पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने बताया कि किसान राजकुमार कुर्रे ने पटवारी द्वारा 4 हजार रुपये रिश्वत लेने की शिकायत पामगढ़ तहसीलदार से की थी, जिसके बाद तहसीलदार ने पामगढ़ थाने में पटवारी देवेंद्र साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 384 के तहत आरोपी पटवारी देवेंद्र साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी पटवारी को हिरासत में लिया गया है. मामले में विवेचना की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : रुपये डबल करने का लालच देकर 18 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, जमीन, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!