Janjgir Big News : रिश्वत लेने वाले आरोपी पटवारी की जमानत याचिका खारिज, जिला सत्र न्यायालय ने खारिज की याचिका, नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने FIR दर्ज कर पटवारी की गिरफ्तारी की थी

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के पटवारी देवेंद्र साहू की जमानत याचिका को जिला सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी है. 4 हजार रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद पामगढ़ के नायब तहसीलदार ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी पटवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.



इसके बाद पटवारी ने वकील के माध्यम से जिला सत्र न्यायालय में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इस तरह 7 दिनों से पटवारी जेल में है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Congress News : कांग्रेस ने जिले में 2 प्रवक्ता और 2 मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, देखिए किन-किन नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी...

दरअसल, किसान से रुपये लेते पटवारी देवेंद्र साहू का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पामगढ़ एसडीएम ने उसे सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद किसान ने तहसीलदार से शिकायत की थी, फिर नायब तहसीलदार ने पटवारी देवेंद्र साहू के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!