White Hair: इस विटामिन की कमी से बाल होते हैं सफेद, यंग एज ग्रुप के लोग करें…ये खास उपाय पढिए

उम्र की एक दहलीज पार करने के बाद बालों का सफेद होना नॉर्मल है, लेकिन आज कल इसका एज से कोई लेना देना नहीं रह गया है. अब बच्चों से लेकर 25 साल के युवाओं के भी बाल पकने लगे हैं. हालांकि अर्ली एज में व्हाइट हेयर आने के पीछे जेनेटिक कारण हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर देखा गया है कि ऐसा अनहेल्दी डाइट और गड़बड़ लाइफस्टाइट की वजह से होता है.

 



बालों को नहीं मिल रहा न्यूट्रिशन

कम उम्र में सफेद बाद आने से परेशान होने की जरूरत नहीं, आपको इसकी जड़ में जाना होगा, जरूरत पड़ने पर टेस्ट भी कराएं कि शरीर को कौन से न्यूट्रिएंट्स की कमी हो रही है. अक्सर हम हेल्दी डाइट को नजरअंदाज कर देते हैं जिसका असर हमारे बालों की सेहत पर पड़ता है, अगर एक खास विटामिन (Vitamin) की कमी होगी तो बाल वक्त से पहले पकने लगेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

कहीं विटामिन बी12 की कमीं को नहीं

अगर यंग एज में ही आपके बाल सफेद हो रही हैं तो बेहद मुमकिन है कि आपके शरीर में विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी है. ऐसे में अपने खाने में इस अहम न्यूट्रिएंट्स को जरूर शामिल करें, इसकी गैरमौजूदगी में न सिर्फ बाल कमजोर होने और टूटने लगते हैं, बल्कि वक्त से पहले पकने भी लगता है.

बालों को पकने से कैसे रोकें?

कम उम्र में सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव की बहुत जरूरी है. वक्त से पहले बालों को पकने से रोकने के लिए आप नीचे लिखे उपायों को अपना सकते हैं.
1. जिंदगी में टेंशन को कम करें
2. हमेशा हेल्दी डाइट ही लें.
3. ऑयली फूड से बनाएं दूरी
4. सिगरेट और शराब छोड़ें
5. हर दिन शैम्पू न करें.
6. सिर पर नारियल या सरसों तेल लगाएं

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

विटामिन बी12 पाने के लिए खाएं ये फूड्स

1. अंडा (Egg)
2. सोयाबीन (Soybean)
3. दही (Curd)
4. ओट्स (Oats)
5. दूध (Milk)
6. पनीर (Cheese)
7. ब्रोकली (Broccoli)
8. मछली (Fish)
9. चिकन (Chicken)
10. मशरुम (Mushroom)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. KhabarCGNews इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!