Janjgir Big News : बलौदा क्षेत्र में शराब पीने के बाद युवक की मौत, दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में शराब पीने के बाद 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल, युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा. मामले में बलौदा पुलिस की जांच जारी है.

 



जानकारी के अनुसार, ग्राम बुची हरदी के 18 वर्षीय सत्यम कोल पिता संतोष कोल और 35 वर्षीय रामकुमार पिता राधेलाल कोल, रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजे हैं. दोनों ने एक जगह बैठकर शराब पी थी. शराब पीने के बाद इनकी तबियत बिगड़ने लगी. सत्यम बेहोशी की हालत में अपने घर में मिला था, उसके दादा ने इसकी सूचना दी थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

दोनों को सीएचसी बलौदा लाया गया, जहां डॉक्टर ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया, वहीं रामकुमार को जिला चिकित्सालय जांजगीर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

शराब पीने के बाद दोनों की हालत बिगड़ी, जिन्हें सीएचसी बलौदा में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान सत्यम की मौत हो गई. पीएम रिपोर्ट के बाद कारणों का खुलासा होगा.
विवेक पांडेय, टीआई, बलौदा थाना

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!