Janjgir Bike Accident : बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, युवक को आई चोट, थाने में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव में बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी. मामले में पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के अनुसार, कैथा गांव निवासी कौशिल्या जायसवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर में थी, तभी गांव का ऋषि लहरे घर आकर बताया कि उसका भाई अनिल जायसवाल का एक्सीडेंट हो गई है. मौके पर पहुंचकर देखा तो उसका भाई अनिल जायसवाल घायल रोड किनारे पड़ा था. एक्सीडेंट करने वाला बाइक क्रमांक CG 13 E 1378 भी वहीं थी. उसने तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए लाकर उसके भाई को ठोकर मार दी, जिसने अपना नाम मनोज चंद्रा ग्राम खुडदेना जिला रायगढ़ का रहने वाला बताया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

अनिल जायसवाल को गंभीर चोट लगी है, जिसे डायल 112 के द्वारा जैजैपुर अस्पताल में ले जाया गया, फिर उसे चाम्पा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. मामले में पुलिस ने बाइक चालक मनोज चंद्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!