Janjgir Congress Dharna : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने हसौद में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

जांजगीर-चाम्पा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने हसौद में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई और लाठीचार्ज, वायर कैनन के उपयोग के साथ कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में पुलिसिया घुसपैठ को लेकर धरना प्रदर्शन किया.

 



यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के अध्यक्ष कुशल कश्यप ने कहा कि विपक्ष के नेताओं पर ईडी और सीबीआई से कार्रवाई कर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश केंद्र की मोदी सरकार कर रही है और ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग केंद्र सरकार कर रही है. इसी का विरोध करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान जिला कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री मधुसूदन साहू, तोशिबा लायन, हरिलाल खटर्जी, दादूराम सोनवानी, शुत्रहन चन्द्रा, फूलेश्वर चन्द्रा ने भी धरना को सम्बोधित किया. कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस हसौद के महामंत्री दूजराम साहू ने किया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इस अवसर पर राजेश लहरे, भोजराम हरवंश, रमेश कश्यप, किशोर चन्द्रा, योगेन्द्र नारंग गणेश माझी, दशरथ कर्ष, भुवन जांगड़े, लखन चन्द्रा, त्रिदेव राय, सतीश महेश, दिलसाय लहरे, प्यारे साहू, मनोज साहू,शिवम हरवंश, निखिल कश्यप, प्रकाश कश्यप, बसंत कश्यप, सुखराम जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!