Janjgir FIR : वाहन चालक की गाड़ी रुकवाकर 2 लोगों ने ड्राईवर से शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर की गाली-गलौज और मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, थाने में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती थाना क्षेत्र के डड़ई चौक में वाहन चालक की गाड़ी रुकवाकर ड्राईवर से 2 लोगों ने गाली-गलौज, मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी है, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 327, 294, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.



ड्राईवर भुनेश्वर चंद्रा ने पुलिस को बताया कि वह कोरबा से राठापाली जा रहा था, इस दौरान वह डाडाई चौक के पास पहुंचा था कि छत्रपाल सिंह सिदार अचानकपुर का रहने वाला और अमित गोड़ जो जाजंग का रहने वाला है दोनों ने भुनेश्वर की गाड़ी रुकवाई एवं उसे शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में नाविकों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा...

भुनेश्वर ने उन्हें पैसा नही दिया तो दोनों गाली-गलौज, मारपीट करने लगे और उसे जान से मारने की धमकी दी. इस मामले की रिपोर्ट ड्राईवर ने सक्ती थाने में दर्ज कराई है. पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

error: Content is protected !!