Janjgir Accident Injured : अज्ञात बाइक सवार ने महिला समिति की सचिव को मारी ठोकर, आई चोट, थाने में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के नंदेली गांव में अज्ञात बाइक सवार ने स्कूटी सवार महिला को मारी ठोकर मार दी. पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया गया.

 



पुलिस के अनुसार, चिखलरौंदा गांव निवासी बसन्ती गबेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी स्कूटी क्रमांक CG 11 AL 0643 में महिला समूह की बैठक के संबध में जैजैपुर C.E.O और C.M.O से मिलने गई थी. बाहर होने के वजह से उनसे संपर्क नहीं होने से वापस आते समय नंदेली चौक के पास, सामने से एक बाइक सवार चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी को ठोकर मार दी, जिससे उसे चोट आई है. फिर उसे 108 के माध्यम से जैजैपुर अस्पताल में इलाज कराया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!