Janjgir Fraud Arrest : सीएसआर मद से 10 करोड़ दिलाने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 2 आरोपी फरार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने सीएसआर मद से 10 करोड़ दिलाने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी करने वाले आरोपी त्रिपुरारी कुमार को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के 2 अन्य आरोपी नवनीत कुमार और साहिल फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



दरअसल, जांजगीर के आलोक अग्रवाल को अप्रेल 2020 में बिहार के 3 लोगों ने पॉवर प्लांटों में अपनी ऊंची पहुंच होने का हवाला दिया था और सीएसआर मद से 10 करोड़ दिलाने का झांसा देकर 5-5 लाख 2 किस्तों में यानी 10 लाख रुपये ले लिया था. इस बीच सीएसआर मद से राशि नहीं मिली तो आलोक अग्रवाल ने रुपये वापस मांगे, लेकिन राशि नहीं मिली, जिसके बाद आलोक अग्रवाल ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और 1 आरोपी त्रिपुरारी कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया, वहीं प्रकरण के 2 आरोपी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने पुलिस टीम बना ली गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!