Janjgir News : जुआ खेल रहे जुआरियों को शिवरीनारायण पुलिस ने पकड़ा, जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को पकड़ा है और उनके पास से 1100 रूपये और 52 ताशपत्ती जब्त किया है.

 



शिवरीनारायण पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लोहर्सी के गसपुरवा तालाब के पास कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं.

तभी पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे तीन जुआरी मनोज कुमार साहू पिता माधव प्रसाद साहू, राजेंद्र कुमार साहू पिता बृजलाल साहू, नितेश कश्यप पिता पिरोज कश्यप को जुआ खेलते पकड़ा और उसके पास से 1100 रूपये और 52 ताशपत्ती जब्त किया है. पुलिस ने तीनों जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!