Janjgir Police Action : 4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने 4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा है और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



दरअसल, नवागढ़ पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी. तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मिसदा गांव के शासकीय हाई स्कूल के सामने वार्ड नंबर 07 के राजकुमार खांडेकर पिता भीषम खांडेकर अपनी बाड़ी में महुआ शराब छिपा कर रखा हुआ है.

इसे भी पढ़े -  नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी राजकुमार खांडेकर के पास से जेरीकेन में भरे 4 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी राजकुमार खांडेकर को गिरफ्तार किया है और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!