JanjgirChampa Thief : नगरदा क्षेत्र में पुजारी के घर में हुई मोबाइल और हजारों रुपये की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नगरदा थाना क्षेत्र के गहरीनमुड़ा गांव के पुजारी के घर में अज्ञात चोरों ने हजारों रुपयों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. नगरदा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुट गई है.

 



पुजारी जगदीश तिवारी ने नगरदा पुलिस को शिकायत में बताया कि वे सभी घर में सोए हुए थे और थोड़ी देर बाद सोकर उठे तो देखा कि घर में रखी लकड़ी की पेटी नहीं थी. उन्होंने आगे बताया कि लकड़ी की पेटी में रखी नगदी रकम और मोबाइल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. पुलिस ने रिपोर्ट पर IPC की धारा 380 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और चोरों की पतासाजी में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!