Janjgir Police Arrest : अकलतरा क्षेत्र से चारपहिया वाहन को लेकर फरार होने वाले आरोपी ड्राइवर की हुई गिरफ्तारी, मध्यप्रदेश के सिंगरौली से पुलिस ने गिरफ्तार किया, अपने ही 2 बच्चों के अपहरण के आरोप में पिता की हुई गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने बोलेरो को लेकर फरार होने वाले आरोपी ड्राइवर को मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, मामला अप्रेल 2022 का है. जवाहर आदिले ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बम्हनी गांव निवासी उसका ड्राइवर सन्नी पाटले, परिवार को गिरौदपुरी घुमाने के नाम पर बोलेरो को ले गया था. इसके बाद वह वापस ही नहीं आया.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

इस बीच 17 जून को सन्नी पाटले के 2 बच्चों को गुपचुप खिलाने के बहाने नकाब पहनकर ले गया. इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की और पता करने पर उसकी पहचान सन्नी पाटले के तौर पर हुई. इस पर पुलिस सन्नी पाटले की तलाश शुरू की और मध्यप्रदेश के सिंगरौली से आरोपी सन्नी पाटले को पुलिस ने पकड़ा. उसके कब्जे से 2 बच्चे और बोलेरो को बरामद किया है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 और 363 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!