Janjgir Rahul Rescue Big Update : सुंरग बनाने का कार्य अंतिम चरण में, मौके पर एम्बुलेंस लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अलर्ट किया गया

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव के 10 साल के मासूम राहुल को गहरे बोर से बाहर निकालने की कवायद 73 घटों से जारी है और 75 घण्टों से राहुल, बोर के गड्ढे में फंसा हुआ है. रेस्क्यू का कार्य अब अंतिम चरण में है. इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है और एम्बुलेंस लेकर मौके पर अमला तैनात हो गया है, वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

रेस्क्यू में प्रशासन, NDRF और SDRF की टीम पिछले 73 घण्टे से लगी हुई है. राहुल को सुरक्षित निकालने हर तरह से कवायद की गई है. हुक सिस्टम, रोबोटिक सिस्टम से भी राहुल को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन अलग-अलग कारण से यह सम्भव नहीं हो सका. शुरू से खोदाई कार्य कर सुरंग बनाने की प्लानिंग पर काम हो रहा था, उसी प्लान के तहत ही राहुल को बाहर निकालने तेजी से काम हो रहा है और सुरंग बनाने का कार्य अब अंतिम चरण में है. यही वजह है कि एम्बुलेंस के साथ स्वास्थ्य अमला को रेस्क्यू स्थल पर तैनात कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

Related posts:

error: Content is protected !!