Janjgir Rahul Rescue Update : मासूम राहुल का रेस्क्यू कार्य जारी, बार-बार रोड़ा बन रही है चट्टान, ड्रिल कर चट्टान की कटाई जारी, मौके का कलेक्टर ने लिया जायजा, बस अब कुछ देर और, फिर राहुल को निकाल लिया जाएगा…

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में 10 साल का मासूम राहुल, पिछले 94 घण्टे से गहरे बोर में फंसा हुआ है और 92 घण्टे से रेस्क्यू जारी है. जिला प्रशासन के साथ NDRF की टीम 4 दिनों से डटी हुई है. देर रात राहुल को बाहर निकाल लेने की उम्मीद थी, लेकिन बार-बार चट्टान रोड़ा बन रही है.



राहुल के रेस्क्यू के दौरान फिर एक चट्टान मिली है, जिसके बाद NDRF की टीम चट्टान को एक बार फिर काटने में लगी है और ड्रिल किया जा रहा है. अभी तक 5 से 6 बार चट्टान मिल चुकी है, जिसकी वजह से रेस्क्यू में देरी हो रही है. हालांकि, अब रेस्क्यू अंतिम चरण में है और अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ देर में रेस्क्यू कार्य पूरा हो जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

इधर, कलेक्ट जितेंद्र शुक्ला ने सुरंग वाली जगह का जायजा लिया है और रेस्क्यू की स्थिति की जानकारी NDRF की टीम से ली है. बस, अब कुछ देर और, फिर राहुल को बाहर निकाल लिया जाएगा.

error: Content is protected !!