Janjgir Rahul Rescue Update : राहुल को बाहर निकालने बनाई जा रही सुरंग, रोड़ा बनी चट्टान, चट्टान को काटने बिलासपुर से पहुंची ड्रिल मशीन

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में 80 फीट गहरे बोर में गिरे 10 साल के मासूम राहुल, 68 घण्टे से फंसा हुआ है और 66 घण्टे से रेस्क्यू जारी है. रात 12 बजे से सुरंग बनाने का कार्य चल रहा है, लेकिन लगातार चट्टान आने की वजह से ड्रिलिंग तेज गति से नहीं हो रही थी. इस बीच पत्थर काटने के लिए बिलासपुर से ड्रिल मशीन पहुंची है, जिससे निश्चित ही राहुल को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा. दूसरी ओर NDRF और SDRF की टीम लगातार सुरंग बनाने में जुटी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

 

 

 

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला के द्वारा NDRF और SDRF से सलाह ली जा रही है. राहत की बात है कि राहुल की हलचल बनी हुई है. उसने सुबह 5 बजे 2 केला खाया और फ्रूटी भी पी थी. डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं और राहुल की सेहत पर नजर बना रखे हुए हैं. प्रशासन की टीम राहुल को सकुशल निकालने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. ड्रिल में दिक्कत आ रही थी, इसे देखते हुए बिलासपुर से ड्रिल मशीन पहुंच गई है. इससे रेस्क्यू में तेजी आने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!