Janjgir Shop Fire : पुराने सब्जी मार्केट की 6 दुकानों में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियों ने आग बुझाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के पुराने सब्जी मार्केट की 6 दुकानों में आग लग गई. आगजनी से दुकानों में रखे सामान जल गए और दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है. आग लगने की सूचना के बाद 2 दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया.

 



यहां आग भयावह हो सकती थी और आसपास की अन्य दुकानों में आग लग सकती थी, उससे पहले समय पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई और आग को बुझा लिया गया. आगजनी के कारण दुकानदार काफी डर गए थे. फिलहाल, दुकानों में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है, लेकिन दुकानदारों के द्वारा असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाने की आशंका जताई गई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!