JanjgirChampa Attack Arrest : चाम्पा में डंडे से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी 2 भाई गिरफ्तार, आरोपियों में एक नाबालिग, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के शंकरनगर में घर के अंदर डंडे से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी 2 भाई को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक नाबालिग है. पुलिस ने एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, वहीं एक नाबालिग आरोपी बाल सम्प्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है. पुलिस ने कार को भी जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सागर अग्निहोत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घर में उसकी मां टीवी देख रही थी, तभी मोहल्ले का लड़का घर के खिड़की से फटाका बम को फेंका, घर से बाहर निकलकर देखा तो नाबालिग का बड़ा भाई निखिल पांडेय अपनी कार को स्टार्ट करके रखा था. फिर कार को सागर की तरह बढ़ाने लगा, तभी उसकी मां बचाने के लिए आई तो निखिल ने राजकुमारी अग्निहोत्री को जान-बुझकर कर ठोकर मार दी, जिससे उसे चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

जब सागर अपनी मां को उठाने गया तो निखिल का नाबालिग भाई, डंडा लेकर आया और सागर के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले से सागर को काफी चोट आई. रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. आज चाम्पा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!