JanjgirChampa News : कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने राहुल को किया पिहरीद के लिए रवाना, राहुल के स्वास्थ्य पर नज़र रखने की भी दिए निर्देश, मुख्यमंत्री सहित कमिश्नर और कलेक्टर का जताया आभार

जांजगीर-चाम्पा. कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने आज अपोलो अस्पताल बिलासपुर पहुँचकर राहुल साहू के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपचार के बाद लगभग पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्होंने स्वागत के साथ राहुल को अपने जिले जांजगीर-चाम्पा के ग्राम पिहरीद के लिए रवाना किया। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी मौके पर उपस्थित थे। कलेक्टर ने राहुल के परिजन से भी बात की और कहा कि पूरा जिला प्रशासन आपके साथ है। राहुल के लिए किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर हर सम्भव मदद की जाएगी।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

उन्होंने राहुल का बेहतर तरीके से देख रेख करने का भी आग्रह किया। कलेक्टर ने राहुल साहू के बेहतर उपचार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई व्यवस्था पर उनके प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। इसके साथ ही कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने अस्पताल प्रबंधन, बिलासपुर कमिश्नर,आईजी, कलेक्टर को भी राहुल के बेहतर उपचार और आवश्यक व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया है। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने राहुल को सकुशल गृह ग्राम ले जाने हेतु जिले के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सकों को भी राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी समय-समय पर लेने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : महिला कांग्रेस में 17 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए सूची...

गौरतलब है कि ग्राम पिहरीद ब्लॉक मालखरौदा में 60 फीट नीचे बोरवेल में गिरकर फंसे होने के बाद लगभग 105 घण्टे बाद रेस्क्यु से बाहर आए राहुल का इलाज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में अपोलो अस्पताल बिलासपुर में किया जा रहा था।

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

Related posts:

error: Content is protected !!