Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, जिसमें रोज मिलेगा 1GB डेटा और फ्री कॉलिंग, इतने दिनों की है वैलिडिटी

टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स अब पहले के मुकाबले महंगे हो चुके हैं. जियो ने भी अपने प्लान्स की कीमत पिछले साल बढ़ा दी. कंपनी ने मार्केट में सस्ते प्लान्स के बदौलत अपनी जगह बनाई थी. ऐसे में अफोर्डेबल प्लान तलाश रहे यूजर्स के पास ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं.

 



 

 

हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों के पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे प्लान्स जरूर हैं, जो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स प्रोवाइड करते हैं. जियो के पास भी ऐसा एक प्लान है, जो 1GB डेली डेटा के साथ सबसे सस्ता ऑप्शन है.
जियो का यह प्लान 200 रुपये से कम कीमत पर आता है. आइए जानते हैं इस प्लान की कीमत और इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की डिटेल.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

Jio का 179 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो का 1GB डेली डेटा वाला प्लान 179 रुपये में आता है. इसमें यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोज मिलते हैं.

 

साथ ही यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioCloud और JioSecurity का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. 1GB डेटा की FUP लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड से डेटा मिलता रहेगा. हालांकि, यह कंपनी का सबसे अफोर्डेबल ऑप्शन नहीं है. Jio का 149 रुपये का प्लान

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

रिलायंस जियो का 149 रुपये का रिचार्ज प्लान 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में भी यूजर्स को 1GB डेली डेटा मिलता है. FUP लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड से डेटा मिलता रहेगा. जियो रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS भी डेली मिलेंगे.

 

साथ ही आपको JioTV, JioCinema, JioCloud और JioSecurity का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. कंपनी 209 रुपये का एक प्लान भी ऑफर करती है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!