Justin Bieber In India: जस्टिन बीबर का इस दिन अक्टूबर को दिल्ली में होगा लाइव कंसर्ट, इतने का है टिकट जानिए

कनाडा के पॉप स्टार जस्टिन बीबर अपने चल रहे ‘जस्टिस वर्ल्ड टूर’ के तहत भारत में रुकेंगे. वह 18 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक लाइव कंसर्ट देंगे. 2017 में मुंबई में हुई उनकी शानदार प्रस्तुति के बाद यह भारत में उनका दूसरा म्यूजिक कंसर्ट होगा.

 



40 हजार से ज्यादा लोग होंगे मौजूद

2017 की प्रस्तुति बीबर के ‘पर्पस वल्र्ड टूर’ का हिस्सा था और इसमें 40,000 से अधिक प्रशंसकों की उपस्थिति देखी गई थी. ‘बिलबोर्ड’ के अनुसार, भारत में सिंगिंग स्टार के आने वाले शो को एलए-आधारित लाइव एंटरटेनमेंट कंपनी एईजी प्रेजेंट्स और टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमाईशो द्वारा सह-प्रचारित किया जा रहा है

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

इतने का है टिकट

जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन टिकट बुकिंग ब्रांड बुक माय शो ने जस्टिन बीबर के इस कंसर्ट की घोषणा की है. जस्टिन बीबर का वर्ल्ड टूर इस इसी महीने मैक्सिको से शुरू हो रहा है. अक्टूबर में दिल्ली में कंसर्ट से पहले जस्टिन बीबर साउथ अमेरिका और साउथ अफ्रीका में भी परफॉर्मेंस देंगे.

साथ ही कहा जा रहा है कि दिल्ली में जस्टिन बीबर का कंसर्ट देखने के लिए फैन्स बुक माय शो के जरिए टिकट बुक करवा सकते हैं. दो जून से टिकट विंडो खोल दी जाएगी.

खास बात यह है कि टिकट की शुरुआत चार हजार रुपयों से होगी जो सबसे बेसिक कैटेगरी का टिकट होगा. सबसे महंगे टिकट की कीमत 37 हजार 500 तक है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट जरूरी

टिकट की सार्वजनिक बिक्री 4 जून, दोपहर 12 बजे से लाइव होगी. कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप, कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए टीकाकरण का प्रमाण पत्र अनिवार्य है.

जस्टिस वर्ल्ड टूर

18 फरवरी, 2022 को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में शुरू हुए ‘जस्टिस वर्ल्ड टूर’ के तहत बीबर 30 से अधिक देशों में प्रस्तुति देंगे, जहां वह मार्च 2023 के अंत तक 125 से अधिक शो में प्रस्तुति देंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!