Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी का नया और दमदार प्रोमो आया सामने, कंटेस्टेंट को आने वाले खतरे के लिए ऐसे दी वार्निंग

हर सीजन के साथ रोहित शेट्टी का दमदार स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। पिछले कई सालों से रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी’ को होस्ट कर रहे हैं और लगातार ये शो टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है।

 



शो को कई सालों के बाद भी खूब पसंद किया जाता है। 11 सीजन सफलता पूर्वक पूरे करने के बाद अब मेकर्स जल्द ही स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो का 12वां सीजन लेकर आ रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। इस सीजन में कई बड़े और जाने-माने टीवी के चेहरे नजर आएंगे

खतरों के खिलाड़ी 12 का नया टीजर हुआ आउट
खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का एक के बाद एक प्रोमो सामने आ रहा है, जिसने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। इन वीडियो में रोहित शेट्टी एक-एक कंटेस्टेंट के साथ पोज करते हुए दिखाई दिए।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

लेकिन अब हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 12 से एक और नया प्रोमो आउट हुआ है, जिसे कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट को अपने ही स्टाइल में वार्निंग देते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी बाइक पर सवार व्यक्ति को हाथ पकड़ कर गिराते हुए कहते हैं, ‘बच कर कहा जाएगा खतरा कही से भी आएगा।

2 महीने तक केपटाउन में चलेगी शूटिंग

इस सीजन में खतरों के खिलाड़ी में कई टीवी के बड़े चेहरे नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस सीजन में बतौर प्रतियोगी नजर आने वाले कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें इससे पहले आपने सिर्फ फिक्शन शो में ही देखा होगा। कुछ ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनके लिए ये एक्सपीरियंस बिलकुल नया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

फिलहाल सभी कंटेस्टेंट केपटाउन के लिए रवाना हो चुके हैं और ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस शो की शूटिंग केप टाउन में 2 महीने होगी और शो रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 अगस्त से ऑन एयर होगा।

इस सीजन में नजर आएंगे टीवी के ये बड़े चेहरे
खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में टीवी की बॉस लेडी रुबीना दिलैक से लेकर ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा उर्फ शिवांगी जोशी, अनुपमा की अनेरी वजानी, हैंडसम हंक मोहित मलिक, श्रीति झा, बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल, राजीव अदातिया, निशांत भट्ट के साथ जन्नत जुबैर और चेतना पांडे जैसी कई बड़े चेहरे नजर आएंगे। ये शो कलर्स पर डांस दीवाने जूनियर को रिप्लेस करेगा।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!