Neena Gupta को लेटेस्ट फिल्म के लिए मिली इतनी ज्यादा फीस कि खुद एक्ट्रेस को नहीं हुआ यकीन

Neena Gupta Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने जब से वापसी की है. तब से उनकी टक्कर का कोई नहीं आ पाया है. एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक रोल कर अपनी फैन फॉलोइंग को पक्का कर लिया है. हाल ही में जब उन्हें एक रोल के अच्छी-खासी फीस मिली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. नीना ने इस बात का खुलासा खुद एक इंटरव्यू में किया.

 



 

 

नीना गुप्ता को मिली ज्यादा फीस
नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मजेदार बात बताई. एक्ट्रेस की हाल ही में ‘पंचायत 2’ वेब सीरीज रिलीज हुई, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. अपनी जानदार एक्टिंग की वजह से ही नीना के पास आज काम की भरमार है और हाल ही में उन्हें उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट के लिए अच्छी-खासी रकम दी गई, जिसे जानकर नीना के होश ही उड़ गए और वो अपनी मैनेजर को डांटने भी लगीं कि उसने इतने पैसे की डिमांड क्यों की?

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

‘बधाई हो’ ने बदली किस्मत
नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान कहा कि साल 2018 में रिलीज हुई ‘बधाई हो’ करने के बाद उनका करियर फिर से पटरी पर आ गया था. उन्होंने कहा कि पहले उन्हें सिर्फ शहरों की महिलाओं के रोल मिलते थे, लेकिन ‘बधाई हो’ के बाद अलग-अलग रोल मिलने लगे.

 

ज्यादा फीस मिलने पर नीना का रिएक्शन
नीना (Neena Gupta) से जब उनकी फीस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छी फीस का ऑफर मिला है. मैंने जब अपने मैनेजर से पूछा कि मुझे कितने पैसे मिल रहे हैं, तो मुझे जो बताया गया, उस पर मेरा रिएक्शन था- ‘नहीं यार, यह तो बहुत ज्यादा है… इतने क्यों मांगे… मैं बहुत खुश हूं.’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

नीना की आने वाली फिल्म
नीना गुप्ता (Neena Gupta) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी ‘पंचायत 2’ वेब सीरीज रिलीज हुई है. इस वेब सीरीज में वो रघुबीर यादव की पत्नी का रोल निभा रही हैं. इस वेब सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. इसके अलावा वो जल्द ही फिल्म ‘गुडबॉय’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वो पहली बार अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आएंगी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!