Police Action : 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक भी जब्त किया है.

 



नवागढ़ पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि केरा गांव में एक शख्स महुआ शराब रखा हुआ है और बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Car Fire : बदमाशों ने घर के पास खड़ी 2 कार में आग लगा दी, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच...

इसके बाद नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शख्स के पास से 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष कोशले, निवासी केरा बताया है.

पुलिस ने आरोपी आरोपी संतोष कोशले के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : शासकीय प्राथमिक शाला से 5 क्विंटल चावल की चोरी करने वाले 4 नाबालिग निरुद्ध और चावल की खरीदी करने वाला दुकानदार गिरफ्तार...
error: Content is protected !!