President Election 2022: हो गया ऐलान… ये बनेंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार, 19 दलों ने दी सहमति… जानिए नाम

नई दिल्ली। राष्‍ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच आज विपक्ष ने बैठक कर राष्ट्रपति उम्मीदवार चुन लिया गया। विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति कैंडिडेट बनाया गया है। बता दें कि यशवंत सिन्हा का नाम बैठक से पहले आगे चल रहा था। जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा था कि राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए यशवंत सिन्हा के नाम का ऐलान हो सकता है। वहीं आज मीटिंग के बाद इसकी घोषणा हो गई।

 



18 जुलाई को होगा चुनाव

देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। जिसे लेकर पक्ष और विपक्ष मंथन कर रही है। सभी की नजर उम्मीदवार पर टिकी हुई है। बता दें कि विपक्ष के ऐलान के बाद बीजेपी भी जल्द ही राष्ट्रपति प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर एल्डरमैन बनाने के लिए ढाई लाख रुपये लेने के आरोप के बाद सियासत गरमाई, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने अब ये कहा... पढ़िए...

19 दलों का समर्थन

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित घर पर हुई विपक्षी दलों की बैठक में यशवंत सिन्हा के नाम पर 19 दलों ने सहमति जताई है। जिसके बाद इसका औपचारिक ऐलान हो गया है।

यशवंत सिन्हा का राजनीति सफर

यशवंत सिन्हा के राजनीति सफर की बात करें तो सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय वित्तमंत्री और फिर विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था, उन्होंने 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले 2018 में बीजेपी छोड़ दी थी। उन्हें पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर एल्डरमैन बनाने के लिए ढाई लाख रुपये लेने के आरोप के बाद सियासत गरमाई, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने अब ये कहा... पढ़िए...

राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यशवंत सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्वीट कर बताया कि टीएमसी में उन्होंने मुझे जो सम्मान और प्रतिष्ठा दी, उसके लिए मैं ममता जी का आभारी हूं। अब एक समय आ गया है जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए।

error: Content is protected !!