बाल हो गए हैं सफेद तो समझ जाइए इस विटामिन की हो गई है कमी, इन चीजों को डाइट में कर लीजिए शामिल

बालों का सफेद होना आम बात हो चुकी है. कम उम्र में ही लोग इसके शिकार हो जा रहे हैं. यह हमारे शरीर का ऐसा भाग है जिससे हमारी खूबसूरती बरकरार रहती है, लेकिन जब इसमें सफेदी का ग्रहण लग जाए तो मन परेशान होगा ही. हालांकि कुछ लोग इसको जेनेटिक (Genetic hair problem) मान लेते हैं तो कुछ सफेद बालों से समझौता कर लेते हैं जबकि इससे निजात पाया जा सकता है.

 



 

 

आपको इसके लिए बस अपने खान-पान में सुधार लाने की जरूरत है. क्योंकि यह विटामिन की कमी से होता है ऐसे में सही डाइट लेकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं किन सूपर फूड्स को अपने भोजन का हिस्सा बनाने से ये हेयर प्रॉब्लम (hair problem) हो जाती है ठीक.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिले में 3 नए DSP की हुई पोस्टिंग, एसपी ने जिले के कार्यक्षेत्र का किया विभाजन... देखिए 5 DSP को कहां-कहां की मिली जिम्मेदारी...

 

 

आयरन की कमी से बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में आप डाइट में अनार, मेथी, सरसों, चौलाई, बथुआ, धनिया, पुदीना, शलजम और चुकंदर जरूर खाएं. इनमे आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है.

 

 

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल हमेशा काले और चमकदार बना रहें तो अपने शरीर को प्रोटीन का भरपूर पोषण दीजिए. इससे बाल कभी भी सफेद नहीं होंगे. इसके लिए आप मीट, अंडा, मछली, डेयरी प्रोडक्ट्स फलों, सब्जियों, नट्स और ड्राई फ्रूट्स खानपान में शामिल कर लीजिए. इससे आपके बालों में प्रोटीन की कमी पूरी हो जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिले में 3 नए DSP की हुई पोस्टिंग, एसपी ने जिले के कार्यक्षेत्र का किया विभाजन... देखिए 5 DSP को कहां-कहां की मिली जिम्मेदारी...

 

 

बालों का झड़ना और टूटना और सफेद होना बी12 विटामिन की कमी से भी होता है. इसलिए आपको इसे पूरा करने के लिए दूध, दही, पनीर, सोयाबीन, ब्रोकली और मशरूम खाना शुरू कर देना चाहिए. यह इसके अच्छे सोर्स होते हैं.

 

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिले में 3 नए DSP की हुई पोस्टिंग, एसपी ने जिले के कार्यक्षेत्र का किया विभाजन... देखिए 5 DSP को कहां-कहां की मिली जिम्मेदारी...
error: Content is protected !!