बरखा भाभी की वजह से जाएगी किंजल की जान? अनुपमा के सामने होगी अनहोनी!

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) में जल्द ही कहानी नया मोड़ लेने वाली है। बरखा के मन में अब धीरे-धीरे अनुपमा के लिए जहर फैलता ही जा रहा है। बरखा किसी भी तरह से अनुज कपाड़िया के घर और बिजनेस पर अपना हक जमाना चाहती है। अनुपमा के चलते वह अपने इरादों को सही दिशा नहीं दे पा रही है। ऐसे में वह सबसे बड़ा वार करने की तैयारी में है। इसी के साथ आज के एपिसोड में अनुपमा (Anupama 20 June 2022) में काफी कुछ होने वाला है। एक ओर अनुपमा फिर से अपनी डांस एकेडमी ज्वाइन करेगी। तो वहीं सारा अपने घर पर पाखी और अनुपमा (Rupali Ganguly) को ले आएगी।

 



 

 

सारा ज्वाइन करेगी अनुपमा की एकेडमी
बरखा की बेटी सारा शुरुआत से ही अनुपमा को काफी पसंद करती है। अनुपमा की कही हुई हर बात उसे काफी पसंद आती है। रात अनुपमा में दिखाया जाएगा कि बरखा को बुरा लगेगा जब उसे पता चलेगा कि अनुपमा भी नौकरी करती है। बरखा के सामने ही सारा अनुपमा की डांस एकेडमी ज्वाइन करने की बात करेगी। उधर वनराज को लगेगा कि अब अनुपमा इतने बड़े खानदान की बहू बन चुकी है तो वह डांस एकेडमी तो नहीं संभाल पाएगी। ऐसे में वह डांस एकेडमी की जिम्मेदारी लेने का फैसला करेगा लेकिन वहां पहुंचते ही उसके इरादों पर पानी फिर जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

 

किंजल संग होगा हादसा
सारा भी अनुपमा के साथ डांस एकेडमी जाएगी और वहीं से दोनों शाह हाउस भी पहुंच जाएंगे। सारा पाखी और किंजल से अपने घर जाने की जिद करेगी। तमाम कोशिशों के बाद पाखी और किंजल को वहां जाने की अनुमति मिल जाएगी। जैसे ही बरखा को पता चलेगा कि अनुपमा के घरवाले उसके घर पर रुकेंगे तो उसकी सांसें ऊपर-नीचे होने लगेगी। अधिक बीच में आकर बात संभालेगा क्योंकि उसे पाखी के साथ वक्त गुजारने का बहाना भी मिल जाएगा। अंकुश और अनुज भी वहां आ जाएंगे और फिर सभी मिलकर खूब धमाल मचाएंगे। अनुपमा के प्रीकेप में दिखाएगा जाएगा कि किसी के धक्के की वजह से किंजल जमीन पर गिर पड़ेगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

 

निधि शाह छोड़ने वाली हैं शो
हाल ही में खबर आई है कि किंजल का रोल निभा रही निधि शाह इस सीरियल को अलविदा कहने वाली हैं। इसी के साथ ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि अनुपमा में डॉक्टर किंजल को एक एक्सीडेंट के बाद बचाने की पूरी कोशिश करेगें लेकिन सिर्फ और सिर्फ उसके बच्चे को ही बचा पाएंगे। ऐसे में हो सकता है कि निधि शाह के यह कुछ आखिरी एपिसोड्स ही हो।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!