Rashmika Mandana ‘जर्सी’ समेत, इन बड़ी फिल्मों को कर चुकी हैं रिजेक्ट, लिस्ट में मौजूद है संजय लीला भंसाली का भी नाम

Rashmika Mandana: इस साल रिलीज हुई साउथ मूवी ‘पुष्पाः द राइज’ में अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जादू बिखेरने वाली मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) के पास इन दिनों कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं. हालांकि, कई ऐसी फिल्में रही हैं जिनके ऑफर को एक्ट्रेस रिजेक्ट कर चुकी हैं

 



 

Rashmika Mandana rejected films: राश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्हें शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ फिल्म ‘जर्सी’ का ऑफर मिला था लेकिन रश्मिका ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था. फिलहाल, रश्मिका रणबीर कपूर (ranbir Kapoor) के साथ अपनी आने वाली हिन्दी फिल्म ‘एनिमल’ (ANIMAL) पर काम कर रही हैं. इस फिल्म को संदीप रेड्डी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये मूवी अगले साल अगस्त में रिलीज होगी. इस फिल्म के अलावा राश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आएंगी. इन सबके अलावा कई फिल्में हैं जिन्हें रश्मिका ने रिजेक्ट कर दिया था. आज उन्हीं फिल्मों की एक लिस्ट आपके लिए लेकर आएं हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

रश्मिका मंदाना को शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘जर्सी’ ऑफर हुई थी. लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ये कहते हुए न कह दिया था कि, वो इसके साथ जस्टिस नहीं कर पाएंगी. बाद में ये रोल मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने निभाया था. वहीं, रश्मिका ने इस मूवी के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं किसी फिल्म का हिस्सा इसलिए नहीं बनना चाहती क्योंकि मुझे उस फिल्म की जरूरत है. जर्सी रीमेक बहुत बड़ी थी और मैं सेट पर आकर थकना नहीं चाहती थी. मुझे लगता है फिल्म के मेकर्स इससे ज्यादा डिजर्व करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

एस शंकर की आने वाली पॉलिटिकल (Political) ड्रामा फिल्म ‘आरसी 15’ (RC15) जिसमें राम चरण (Ram Charan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लीड रोल में नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा से पहले ये रोल राश्मिका को ऑफर हुई थी. लेकिन एक्ट्रेस ने किसी वजह से फिल्म के लिए मना कर दिया था. ये फिल्म अगले साल तेलगु, तमिल और हिन्दी भाषा में रिलीज होगी.

 

 

संजय लीला भंसाली की फिल्म को कहा ‘ना’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय लीला भंसाली (sanjay Leela Bhansali) राश्मिका और रणदीप हुड्डा के साथ एक फिल्म बनाने की प्लॉनिंग में थे लेकिन रश्मिका ने उनके ऑफर को रिजेक्ट कर दिया. हालांकि, राश्मिका भंसाली की फिल्म में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड थीं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!