Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Shailesh Lodha को मनाने में जुटे हैं प्रोड्यूसर, मेहता साहब ने एक्टर्स का भी फोन उठाना किया बंद! आखिर वजह क्या है…. जानिए

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पिछले 4 साल में कई किरदार अलविदा कह चुके हैं और पिछले एक महीने से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक अब शो के एक और महत्वपूर्ण किरदार इस पॉपुलर शो को छोड़ रहे है. उनका नाम है शैलेश लोढ़ा जो मेहता साहब के रोल में पिछले 14 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. लेकिन खबर है कि अब वो शो छोड़ चुके हैं.

 



शैलेश लोढ़ा को मनाने में जुटे हैं प्रोड्यूसर

अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शैलेश लोढ़ा को मनाने में प्रोड्यूसर जुटे हुए हैं ताकि उनकी वापसी शो में हो सके. वो लगातार शैलेश को फोन करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन शैलेश लोढ़ा उनका फोन ही रिसीव नहीं कर रहे. इतना ही नहीं खबर ये भी है कि शैलेश ने अब शो के अपने को एक्टर्स का फोन भी उठाना बंद कर दिया है क्योंकि वो एक्टर्स भी उन्हें वापसी के लिए मना रहे थे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

कहा जा रहा है कि अपने नए अनुबंध से शैलेश लोढ़ा खुश नहीं थे लिहाजा उन्होंने शो को अलविदा कहने का मन बना लिया. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्होंने पिछले 1 महीने से शूटिंग नहीं की और अगर आपने नोटिस किया हो तो वो शो के ताजा एपिसोड में नजर भी नहीं आ रहे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

शो की टीआरपी को लगेगा बड़ा झटका

वहीं अगर शैलेश लोढ़ा नहीं माने और उनकी शो में वापसी नहीं हुई तो ये तय है कि इससे शो की टीआरपी को काफी नुकसान होगा. पहले ही शो के कई महत्वूर्ण किरदार शो छोड़कर जा चुके हैं.

दिशा वकानी,नेहा मेहता, गुरुचरण सिंह, मोनिका भदौरिया शो को अलविदा कह चुके हैं और अब इस लिस्ट में शैलेश लोढ़ा का नाम भी जुड़ने जा रहा है

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!