WhatsApp के नए फीचर ने काटा गदर! अब Group से हो सकेंगे गायब. पढ़िए

WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को चुपचाप एक ग्रुप से बाहर निकलने की अनुमति देगा. वॉट्सएप ट्रैकर WABetaInfo ने पाया कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इस नए फीचर पर काम कर रहा है और भविष्य में इसे रोल आउट किया जा सकता है. अगर यह फीचर आ गया तो उन लोगों के लिए ये फीचर शानदार होगा, जो ऐसे ग्रुप से जुड़े हैं, जो उनके काम का नहीं है और मजबूरी में वहां रहना पड़ रहा है.

 



 

 

ग्रुप से गुपचुप कर सकेंगे एग्जिट

वॉट्सएप (WhatsApp) का नया फीचर एंड्रॉइड (Android), आईओएस (iOS) और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा। यदि रोल आउट किया जाता है, तो वॉट्सएप ग्रुप का मेंबर ग्रुप के मेंबर्स को सूचित किए बिना चुपचाप ग्रुप से बाहर निकल सकता है., WABetaInfo द्वारा यह भी नोट किया गया था कि यदि कोई मेंबर ग्रुप से बाहर निकलता है तो केवल ग्रुप एडमिन को सूचित किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

इस फीचर पर भी चल रहा काम

इसके साथ ही वॉट्सएप एक नए फीचर पर भी काम कर रहा है जिससे किसी खास ग्रुप के पिछले पार्टिसिपेंट्स को देखा जा सकेगा. इसका परीक्षण Android बीटा पर किया जा रहा है. यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि पिछले पार्टिसिपेंट्स को देखने की क्षमता ग्रुप्स के सभी सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी या केवल ग्रुप एडमिन के लिए उपलब्ध होगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

जल्द आएगा एडिट बटन

वॉट्सएप पर जल्द ही एडिट बटन भी आ रहा है, वॉट्सएप ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने इस फीचर को देखा. वॉट्सएप अब यूजर्स को मैसेज भेजने के बाद एडिट करने देगा. वॉट्सएप ने कथित तौर पर पांच साल पहले फीचर पर काम करना शुरू किया था, लेकिन ट्विटर पर इसकी सूचना मिलने के तुरंत बाद इसे छोड़ दिया. आखिरकार, पांच साल के अंतराल के बाद, वॉट्सएप ने फिर से एडिट फीचर पर काम करने पर विचार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!