Dark neck से छुटकारा दिलाने के लिए यह घरेलू उपाय है बेस्ट, इसे 4 तरीके से कर सकते हैं इस्तेमाल.. जानिए..

धूप और पसीने से गर्दन में काले घेरे पड़ जाते हैं जिसकी वजह से आपकी उतनी स्किन शरीर से बिल्कुल अलग नजर आने लगती है. हालांकि गर्मी के मौसम में यह स्किन समस्या (skin problem) बहुत आम है. लेकिन इससे बचने के भी कई उपाय किए जा सकते हैं.



 

 

आपको काली गर्दन का सामना न करना पड़े सबसे पहले जरूरी है कि बाहर निकलते वक्त अपने चेहरे और गर्दन तक के हिस्से को कवर कर लें ताकि तेज धूप से आप उसे बचा सकें. इसके अलावा डार्क नेक से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह इस समस्या से निजात दिलाने का रामबाण इलाज है.

 

 

एलोवेरा जेल हर तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट में काम आता है. यह आपको आसानी से किचन गार्डन में मिल जाएगा. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एलोवेरा गर्दन को काले कर देने वाले एंजाइम को लॉक करता है. इससे धीरे-धीरे गर्दन का कालापन फीका पड़ने लगता है. बस आपको रोज एलोवेरा की पत्ती तोड़कर जेल निकालकर 15 से 20 मिनट के लिए गर्दन पर मालिश करना है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

 

 

एलोवेरा और खीरे का इस्तेमाल करके आप इससे निजात पा जाएंगी. एलोवेरा जेल और खीरे का रस साथ में लगाने से भी काली गर्दन साफ हो जाती है. इसे साथ में लगाने से उस हिस्से में चमक आती है. साथ में स्किन की ड्राईनेस भी खत्म होती है.

 

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी से भी आप डार्क नेक को चमकदार बना सकती हैं. बस आपको मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर एक साथ उस जगह पर लगा लेना है. फिर जब पैक सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लेना है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

 

 

गर्दन का कालापन धूप से जलने के अलावा उस एरिया के सही ढंग से सफाई न करने की भी वजह से होता है. इसलिए नहाते वक्त उस गर्दन की मैल को अच्छे ढंग से जरूर साफ कर लीजिए.

 

 

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

error: Content is protected !!