Dabhara News : नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू ने डभरा के वार्ड क्रमांक 14 के चक्रधारी मंदिर में सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, क्षेत्र के लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

सक्ती. नगर पंचायत डभरा के वार्ड 14 स्थित चक्रधारी मंदिर परिसर में सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत की गई. नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कवलधर साहू की पहल से शुरू हुए इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. भूमिपूजन के दौरान वार्ड पार्षद गोवर्धन बंजारे, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ, मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, हीरेन्द्र चंद्रा, शशि बंजारे रामलाल केवट उपस्थित रहे.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मिल रहीं हैं. स्थानीय नागरिकों ने भी सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!