क्रेडिट कार्ड से भी होगा UPI पेमेंट, RBI के नए पॉलिसी से आपको कैसे मिलेगा लाभ, जानिए अभी

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के करोड़ो लोगों को बड़ी राहत दी है। दरअसल आरबीआई ने यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस से लेनदेन को और बेहतर बनाने के इरादे से इसमें क्रेडिट कार्ड को जोड़ने का ऐलान किया है। इसका मकसद यूपीआई का दायरा बढ़ाना है।



यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) से लेनदेन को और आकर्षक बनाने के लिए इसे क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद यूपीआई का दायरा बढ़ाना है।इससे ग्राहकों को यूपीआई मंच से भुगतान करना और सुगम होगा। फिलहाल यूपीआई बचत/चालू खातों को जोड़कर लेन-देन को सुगम बनाता है।

इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

देश में यूपीआई के जरिये भुगतान तेजी से बढ़ा है। राष्ट्रीय भुगतान निगम (NCPI) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस साल मई महीने में यूपीआई से लेनदेन 10 लाख करोड़ रुपये के पार निकलकर 10.41 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई। यह अब तक का उच्चतम स्तर है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि नई व्यवस्था से ग्राहकों को यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से भुगतान करने में अधिक अवसर और सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यूपीआई भारत में पेमेंट का सबसे आसान तरीका बन गया है, जिसमें 26 करोड़ से अधिक लोग और 5 करोड़ बिजनेस प्लेटफाॅर्म जुड़े हुए हैं। दास ने कहा कि मई में 10.40 लाख करोड़ रुपये के 594.63 करोड़ लेनदेन को यूपीआई के माध्यम से संसाधित किया गया था।

इसे भी पढ़े -  2026 Aprilia RS 457: 2026 अप्रिलिया RS 457 भारतीय बाजार में लॉन्च हुई, जानें फीचर्स और डिटेल्स

error: Content is protected !!