Gold Price Today: सोने की कीमत में उछाल, फिर नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा गोल्ड! फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today 11th July 2022: सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी दिख रही है. ग्‍लोबल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में ल्पो बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है, आज सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी दिख रही है, जबकि चांदी के भाव आज गिर गए.

 



 

 

क्या है आज सोने-चांदी की कीमत?

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 2 रुपये चढ़कर 50,781 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि एमसीएक्‍स पर चांदी की वायदा कीमत 170 रुपये गिरकर 56,961 रुपये प्रति किलोग्राम रही. इससे पहले सोने की ट्रेडिंग 50,709 रुपये के स्‍तर पर शुरू हुई थी, जबकि चांदी में कारोबार की शुरुआत 57,069 रुपये के स्‍तर पर खुलकर हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

ग्‍लोबल मार्केट में सोने-चांदी के क्या हैं भाव?

भारतीय बाजार में जहां आज सोने में तेजी और चांदी में मामूली उतार चढ़ाव दिख रहा है वहीं, ग्‍लोबल मार्केट में स्थिति बहुत अलग दिख रही है. यहां सोने यहां सोने में बड़ी गिरावट दिख रही, जबकि चांदी में उछाल है. अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर भाव आज 1,740.52 डॉलर प्रति औंस रहा, जो पिछले बंद भाव से 1.38 फीसदी कम है. इसी तरह, चांदी की हाजिर कीमत 19.19 डॉलर प्रति औंस रही जो पिछले बंद भाव से 0.03 फीसदी ज्‍यादा है.

 

 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

सोने की कीमत को लेकर एक्सपर्ट्स की राय भी आ रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में ग्‍लोबल मार्केट में आने वाले समय में सोने की कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है. अभी डॉलर की मजबूती की वजह से सोने पर दबाव है, लेकिन जैसे-जैसे करेंसी में स्थिरता आएगी, सोने की कीमत भी कम हो जाएगी. भारत सरकार ने सोने पर आयात शुल्‍क में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है, जिसका असर साफ़ देखने को मिल रहा है. इसके अलावा रूस ने भी G7 देशों को सोना निर्यात करें पर बैन लगा दिया है. ऐसे में आने वाले समय में सोने की कीमत में कटौती के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. एक्‍सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में ग्‍लोबल फैक्‍टर का सोने की कीमतों पर ज्‍यादा प्रभाव दिखेगा, जिसमें रूस से सोना आयात पर लगा प्रतिबंध भी शामिल है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!