मूसेवाला के मैनेजर की याचिका पर सुनवाई: मिड्‌डूखेड़ा कत्लकांड के आरोपी शगनप्रीत ने मांगी अग्रिम जमानत, पुलिस बोले- यही मास्टरमाइंड. पढ़िए..

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत की अग्रिम जमानत पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। शगनप्रीत ने मोहाली के विक्की मिड्‌डूखेड़ा कत्लकांड में राहत मांगी है। वहीं पुलिस ने इसका विरोध किया है। पुलिस का दावा है कि मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का मास्टरमाइंड शगनप्रीत ही है। इसलिए उसकी याचिका खारिज की जाए।

 



 

 

शगनप्रीत का दावा, पुलिस ने बाद में नाम जोड़ा

शगनप्रीत इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में है। उसने पिटीशन के जरिए हाईकोर्ट में दावा किया कि पहले उसका नाम इस हत्याकांड में नहीं था। पुलिस ने बाद में उसे नामजद किया है। उसका इस कत्ल से कोई लेना-देना नहीं है। उसने मांग की कि उसे अग्रिम जमानत दी जाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया से लौटने पर उसकी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग से सिक्योरिटी की जाए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

पुलिस ने बताया- लक्की पटियाल संग साजिश रची

मोहाली पुलिस के DSP सुखनाज सिंह ने HC में दी रिपोर्ट में कहा कि शगनप्रीत ही मिड्‌डूखेड़ा कत्लकांड का मास्टरमाइंड है। उनका दावा है कि प्राथ्रमिक सबूतों से यह स्पष्ट है कि शगन ने ही बंबीहा गैंग के गौरव पटियाल उर्फ लक्की पटियाल के साथ मिलकर यह साजिश रची। उन्होंने कहा कि शगन ने किसके कहने पर पूरी प्लानिंग की, यह पता करने के लिए उसे कस्टडी में लेकर इंटेरोगेशन जरूरी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

दिल्ली पुलिस भी कर चुकी दावा, शगनप्रीत मास्टरमाइंड

इससे पहले दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मिड्‌डूखेड़ा कत्ल केस के शूटर पकड़े थे। उनसे पूछताछ के बाद दावा किया था कि शगनप्रीत मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल की साजिश में शामिल रहा। उसने शूटर्स को ठहराया। मिड्‌डूखेड़ा की फोटो दिखाई। उनके खाने-पीने का इंतजाम किया। उन्हें गाड़ी उपलब्ध कराई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!