ड्रग्स का सप्लायर गिरफ्तार: 420 नशीली गोलियां और 96 कैप्सूल बरामद… 

हरियाणा के अंबाला जिले में CIA नारायणगढ़ ने नशीले कैप्सूल और गोलियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी से काफी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। गहन पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी का रिमांड मांगेगी।

 



 

 

96 कैप्सूल और 420 नशीली गोलियां बरामद  CIA नारायणगढ़ की टीम साहा-शाहाबाद मार्ग पर गश्त पर तैनात थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव बिहटा निवासी हरदम सिंह पुत्र जसवंत सिंह नशीले कैप्सूल व गोलियां सप्लाई करता है। अभी वह साहा-केसरी मार्ग पर डिलिवरी देने के लिए ग्राहक की इंतजार में खड़ा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हरदम सिंह को पकड़ लिया। डीएसपी बराड़ा रजनीश कुमार के सामने तलाशी लेने पर हरदम सिंह से 96 कैप्सूल और 420 नशीली गोलियां बरामद हुईं। कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने आरोपी को उसकी वक्त गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!