Janjgir Accused Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म एवं सहयोग करने वाले महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति, सहयोग करने वाली एक महिला समेत 3 आरोपियों को बम्हनीडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पीड़िता ने बम्हनीडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक माह पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी सौखीलाल शिकारी, रीना शिकारी एवं रथराम शिकारी, बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए थे, जहां आरोपी रथराम शिकारी के द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री से जबरदस्ती दुष्कर्म किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

आरोपी रथराम शिकारी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को 20 से 25 दिन तक अपनी पत्नी बनाकर रखना तथा सौखीलाल एवं रीना शिकारी के द्वारा सहयोग करना, तीनों के द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने की शिकायत में आरोपियों के विरुद्ध IPC की धारा 363, 366, 376, 34 और पॉक्सो की 4, 5(ठ), 6 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपियों के उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी रथराम शिकारी, सौखीलाल शिकारी और रीना शिकारी को परसापाली से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!