Janjgir Arrest : 3 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला को शिवरीनारायण पुलिस ने पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने 3 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला को पकड़ा है और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तुस्मा गांव में एक महिला अपने घर में जेरिकिन में शराब रखी हुई है और बिक्री हेतु ग्राहक की तालाश कर रही है.

तभी मौके पर शिवरीनारायण पुलिस पहुंची और आरोपी महिला को शराब की बिक्री करते पकड़ा पुलिस ने आरोपी महिला के पास से जेरिकिन में रखी 3 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम अनिता बंजारे पति रोहित बंजारे बताया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

पुलिस ने आरोपी महिला अनिता बंजारे को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) अ के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!