Worst Hair Oil: बालों में गलती से भी न लगाएं ये 4 तरह के हेयर ऑयल, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Worst Oil For Hair: मौजूदा दौर में लोगों की जीवनशैली, खानपान, प्रदूषण, दूषित पानी और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कारण बालों को काफी नुकसान पहुंच रहा है. इससे बचने के लिए हम कई तरह के हेयर ऑयल का इस्तेमाल करते हैं जिससे बालों को सही पोषण मिले. बाजार में कई तरह के तेल मौजूद हैं, लेकिन हर हेयर ऑयल आपके लिए फायदेमंद साबित नहीं हो सकता. इसको लेकर जागरूकता काफी जरूरी है. आइए नजर डालते हैं उन तेलों पर जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है, इनका इस्तेमाल काफी संभलकर करना चाहिए.

 



 

 

बालों के लिए नुकसानदायक तेल

1. मिनरल ऑयल (Mineral Oil)
कई लोग अपने बालों में मिनरल ऑयल लगाते हैं जो हेयर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है क्योंकि इसमें पेट्रोलियम और पैराफिन वैक्स का यूज होता जो बिलकुल भी नैचुरल नहीं होते है. अगर आप रेगुलर इसका उपयोग करेंगे तो हेयर फॉल की समस्या पैदा हो जाएगी और साथ ही बालों की जड़ों को काफी नुकसान पहुंचेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

 

2. कपूर का तेल (Camphor Oil)
कपूर के तेल से बालों की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं, लेकिन हर किसी के लिए ये फायदेमंद साबित नहीं होता क्योंकि इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं जिनसे बचकर रहना जरूरी है. अगर आप बालों में कपूर के तेल से मालिश करेंगे सिर की त्वचा बेजान होने लगेगी और साथ ही फंगल इंफेक्शन, रैशेज और पिंपल्स का खतरा पैदा हो जाएगा.

 

3. जैतून का तेल (Olive Oil)
ऑलिव ऑयल को बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन जिन लोगों को पिपंल्स की परेशानी है उनके लिए ये दवा नहीं, बल्कि सजा का काम करेगा. इसे बालों पर डायरेक्ट लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है क्योंकि इससे बाल ज्यादा भारी हो सते हैं. इस तेल में मौजूद ओलेयूरोपियन नामक कंपाउंड पाया जाता है जो हेयर ग्रोथ का प्रभआवित कर सकता है. कई बार जैतून के तेल के ज्यादा इस्तेमाल से बालों के पोर्स बंद होने लगते है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

 

4. नींबू का तेल (Lemon Oil)
हेयर ऑयल के साथ कई लोग नींबू के रस को मिलाकर इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग तो ऐसे हैं जो सिर पर डायरेक्ट नीबूं के रस को निचाड़ लेते हैं, लेकिन ऐसा करना बालों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. नींबू के कारण बाल सिकुड़ने लगते हैं जिसकी वजह से वो पतले और बेजान हो सकते हैं. जिनके बाल पहले से रूखे हैं उन्हें नींबू या नींबू के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!