Janjgir Arrest : 213 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक वाहन भी जब्त, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने 213 लीटर शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



डभरा पुलिस को सूचना मिली कि 2 शख्स अपनी कार में भारी मात्रा में शराब रखा हुआ है और बिक्री के लिए रवाना हुआ है.

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर शराब के साथ परिवहन करते दोनों शख्स को कोटमी-बघौद रोड के पास पकड़ा और आरोपी के पास से 12 पेटी देशी शराब, 10 पेटी एवं 36 नग विदेशी शराब जब्त किया है. साथ ही, परिवहन में उपयोग की हुई एक कार को भी जब्त किया है. पूछताछ में आरोपी एक शख्स ने अपना नाम दुर्गेश यादव तो दूसरे आरोपी ने अपना नाम फागुलाल निषाद पिता अनुज राम निषाद बताया. दोनों आरोपी चंद्रपुर निवासी हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(ए) के तहत जुर्म दर्ज किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!