WhatsApp यूज करने के लिए नहीं चाहिए होगा इंटरनेट! जानिए ये कमाल की Trick! विस्तार से..

वॉट्सएप (WhatsApp) दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है, जिसमें आपको चैटिंग से लेकर कॉलिंग तक, सभी तरह के फीचर्स दिए जाते हैं. इस प्लेटफॉर्म के तमाम फीचर्स आमतौर पर इंटरनेट कनेक्शन की मदद से चलते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपके पास इंटरनेट का एक्सेस न हो. ऐसे में, वॉट्सएप को इस्तेमाल करना तो असंभव है! आपको बता दें कि ऐसा नहीं है और हम आपको एक ऐसी वॉट्सएप ट्रिक (WhatsApp Trick) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के भी वॉट्सएप यूज कर सकेंगे. आइए जानते हैं कि ये ट्रिक क्या है और किस तरह काम करती है..

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

 

बिना इंटरनेट के इस्तेमाल करने WhatsApp!

अगर आप सोच रहे हैं कि बिना इंटरनेट के आप वॉट्सएप (WhatsApp) किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं तो हम आपको बता दें कि इसका प्रोसेस काफी आसान है और इसमें आपको किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी. बिना इंटरनेट के वॉट्सएप का इस्तेमाल, आधिकारिक तौर पर किया जा सकता है. इसके लिए आपको अपने फोन नहीं बल्कि अपने लैपटॉप पर, ऐप के वेब वर्जन, वॉट्सएप वेब (WhatsApp Web) को यूज करना होगा.

 

 

ऐसे अपनाएं ये कमाल की Trick

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

बिना इंटरनेट के वॉट्सएप को आसानी से यूज किया जा सकता है और इसका ऑप्शन आपको खुद वॉट्सएप देता है. दरअसल, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट की मदद से, एक बार कनेक्ट करने के बाद आप अपने डेस्कटॉप, लैपटॉप या टैबलेट पर वॉट्सएप वेब को तब भी इस्तेमाल कर सकते हैं जब आपके फोन में इंटरनेट न हो. फोन में इंटरनेट न होने के बाद भी आप वॉट्सएप वेब पर मैसेज भेज सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं. इस फीचर को यूज करने यानी इंटरनेट के बिना वॉट्सएप इस्तेमाल करने के लिए आपको मल्टी-डिवाइस बीटा के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!