Janjgir Arrest : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. चंद्रपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



नाबालिग लड़की के परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई की रात्रि को उसकी नाबालिग बेटी को कटेकोनी गांव के राजा भाट के द्वारा बहला-फुसलाकर कर कहीं ले गया है.

जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

इस बीच पुलिस ने नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया है और आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है.

लड़की के बयान के बाद आरोपी युवक के खिलाफ 366, 354 और पाक्सो एक्ट की धारा 8 भी जोड़ी गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राजा भाट को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!