Janjgir Big Breaking : नहाने गया युवक महानदी में बहा, गोताखोर की टीम कर रही तलाश, SDRF की टीम को बुलाया गया

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के देवरीमठ गांव में महानदी में नहाने गया युवक बह गया है. 7 घण्टे बाद भी महानदी में बहे युवक का पता नहीं चला है. मौके पर पुलिस की टीम है और गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है, वहीं SDRF बिलासपुर की टीम को बुलाया गया है.हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि देवरीमठ गांव के 32 वर्षीय युवक मनोज कुर्रे, सुबह 7 बजे बजे नहाने गया था. यहां नहाते वक्त युवक, महानदी में बह गया. सूचना के बाद तत्काल पुलिस टीम पहुंची और गोताखोर की टीम को बुलाया गया. गोताखोर की टीम ने तलाश की, लेकिन जब युवक का पता नहीं चला तो SDRF की टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!