Janjgir Big News : एनीकट के बहते पानी में बहा साढ़े 4 साल का बच्चा, पिता समेत बाइक के साथ एनीकट से गिरा, तैरकर निकला पिता, मां की आंखों के सामने नदी में गिर गया मासूम, बच्चे की तलाश में लगी गोताखोर की टीम

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के मानापुर-कोसा गांव में लीलागर नदी पर बने एनीकट के ऊपर बहते पानी में साढ़े 4 साल का बच्चा बह गया है. एनीकट से पिता के साथ बाइक समेत बच्चा गिरा है, जिसकी तलाश गोताखोर की टीम कर रही है. मौके पर मुलमुला पुलिस की टीम और लोगों की भीड़ मौजूद है.



दरअसल, पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव का प्रकाश पटेल, मल्हार की ओर से अपने गांव आ रहा था. यहां एनीकट के ऊपर 2 फीट पानी बह रहा है. इस जलमग्न एनीकट को प्रकाश पटेल, अपने परिवार के साथ पार कर रहा था. प्रकाश पटेल, बाइक की टंकी में अपने 4 साल के बेटे शुभम को बिठाया था और पत्नी पीछे थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : किसानों की मेहनत को मिला सम्मान, धान खरीदी अवधि बढ़ाने पर सरकार का आभार : इंजी. रवि पाण्डेय

एनीकट के ऊपर तेज बहाव में कुछ दूर जाते ही बाइक नहीं सम्भली और बाइक समेत प्रकाश, उसका बेटा शुभम, एनीकट से लीलागर नदी में गिर गए. इस दौरान प्रकाश पटेल, तैरकर निकल गया, लेकिन साढ़े 4 साल के शुभम का कोई पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : हमला से घायल युवक की हुई मौत, रॉड और डंडे से किया गया था हमला, फरार दसवां आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग समेत 9 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, डिटेल में पढ़िए...

ग्रामीणों की सूचना के बाद मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची है और गोताखोर की टीम को भी बुलाया गया है, जिनके द्वारा लीलागर नदी में बच्चे की तलाश की जा रही है. मौके पर लोगों की भीड़ भी लगी हुई है.

error: Content is protected !!