जबर्दस्त है Motorola के 200MP कैमरे वाले फोन की पिक्चर क्वॉलिटी, देखें कैमरा सैंपल और जाने किम्मत..

मोटोरोला (Motorola) अपने नए स्मार्टफोन्स तेजी से लॉन्च कर रहा है। अब कंपनी एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन- Moto Edge 30 Ultra लाने वाली है। यह 200MP कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। बीते कुछ हफ्तों से यह अपकमिंग स्मार्टफोन काफी चर्चा में है। दुनिया भर के यूजर्स को भी 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस फोन का बेसब्री से इंतजार है। यूजर्स की इसी एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए कंपनी ने फोन के कैमरा सैंपल को शेयर किया है। इस सैंपल में फोन के 200 मेगापिक्सल कैमरा की पिक्चर क्वॉलिटी को दिखाने की कोशिश की गई है।

 



 

 

शेयर किए गए कैमरा सैंपल को देख कर कहा जा सकता है कि फोन के कैमरा की क्वॉलिटी वाकई शानदार है। कंपनी ने जो फोटो शेयर किया है, वह 50 मेगापिक्सल रेजॉलूशन वाला है। वीबो पर शेयर करने के लिए इस फोटो को कंप्रेस किया गया था, ताकि यह आसानी से वेबसाइट पर अपलोड हो सके। इस फोटो के फाइनल आउटपुट में सेंसर्स के 4-इन-1 पिक्सल प्रोसेसिंग का इस्तेमाल हुआ है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.73 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले देने वाली है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे ऑफर करने वाली है।
इनमें 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 50 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। मोटोरोला का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो 125 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MyUX OS पर काम करेगा। कंपनी का यह फोन चीन में इसी महीने लॉन्च होने वाला है। चीन में कंपनी इसे Moto X30 Pro के नाम से लॉन्च करने वाली है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!