Janjgir Big News : नहर में तैरती मिली अज्ञात महिला की लाश, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नगरदा थाना क्षेत्र के पतेरापाली गांव की नहर में अज्ञात महिला की लाश तैरती मिली है. शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.



नगरदा थाना प्रभारी सीपी कंवर ने बताया कि पतेरापाली गांव की नहर में महिला की लाश मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद नगरदा पुलिस मौके पर पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. फिलहाल, महिला की पहचान नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने कार्यकारणी का किया विस्तार, संरक्षक, सलाहकार, उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की... देखिए पूरी सूची...

सीपी कंवर ने आगे बताया कि महिला की लाश मिलने की सूचना नगरदा थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी करा दी गई है और सभी पुलिस थानों के साथ ही अंतरजिला के थानों में महिला की फोटो भेज दी गई है, जिससे उसकी पहचान हो सके. मृतिका महिला की पहचान के लिए नगरदा पुलिस हर सम्भव प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Arrest : दुकान में डेटोनेटर फेंककर ब्लास्ट करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

error: Content is protected !!